Delhi: अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, आतिशी आज CM पद की लेंगी शपथ - Punjab Kesari

Delhi: अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर, आतिशी आज CM पद की लेंगी शपथ

Delhi: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आज दिल्‍ली को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री के रूप में आतिशी आज शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगी। आतिशी के साथ ही 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजनिवास में किया जाएगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को इस्‍तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी ने सीएम पद के लिए आतिशी को चुना है। उधर, राष्ट्रपति ने अरविंद केजरीवाल का दिल्‍ली के सीएम पद से इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है और आतिशी को उनके शपथ ग्रहण की तारीख से दिल्ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही राष्‍ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

केजरीवाल ने CM पद से दिया इस्तीफा

केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे। इसके बाद उन्होंने एलजी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी ने एलजी के पास आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल के बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली आम आदमी पार्टी की दूसरी नेता बनेंगी

KEJRIWAL

दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी Atishi

भारतीय जनता पार्टी  की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला होंगी। आम आदमी पार्टी ने एक अहम मोड़ पर आतिशी को शीर्ष पद प्रदान किया है, क्योंकि पार्टी अगले साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में ना केवल सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, बल्कि वह चाहती है कि दिल्ली सरकार जन कल्याण से जुड़े लंबित नीतियों और योजनाओं पर तेजी से काम करे। यह वजह है कि आतिशी को पद संभालने के बाद कड़ी मेहनत करनी होगी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 और दहलीज पर सेवाओं की डिलीवरी जैसी अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करना होगा। हालांकि, आतिशी के लिए ऐसी परिस्थितियों से जूझना कोई नई बात नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।