दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सोमवार को नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मानसून सत्र से पूर्व तीन दिवसीय विधायक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत किया जाएगा। दरअसल, डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नेवा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली विधानसभा में 21 से 23 जुलाई 2025 तक माननीय सदस्यों के लिए तीन दिवसीय NeVA (नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस क्रम में माननीय अध्यक्ष श्री @Gupta_vijender जी ने विधानसभा परिसर में विकसित किए जा रहे विशेष प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/9Zdyxp9fBC
— Delhi Assembly (@DelhiAssembly) July 18, 2025
इस तारीख से शुरू होगा कार्यक्रम
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विधायकों को नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के उपकरणों और कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे आगामी मानसून सत्र में प्रभावी रूप से भाग ले सकें। इस प्रशिक्षण का संचालन संसद कार्य मंत्रालय (एमओपीए) के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक और समग्र प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी। यह दूरदर्शी पहल डिजिटल इंडिया के विजन को अपनाने की विधानसभा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रशिक्षण केंद्र में लगाए जाएंगे 18 कंप्यूटर
नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन का उद्देश्य विधानसभाओं के कार्य में पारदर्शिता, दक्षता और स्थिरता लाना है, जिससे कागज रहित कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जा सके। इसी क्रम में नए नेवा प्रशिक्षण केंद्र में 18 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं, जहां विधायकों का पहला बैच सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण केंद्र और कार्यक्रम की शुरुआत, दिल्ली विधानसभा की उस सक्रिय पहल को उजागर करती है, जिसके अंतर्गत विधायी प्रक्रियाओं को आधुनिक, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



