NSUT में 10 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हुआ अटल इनक्यूबेशन केंद्र, नवाचार को मिलेगी नई दिशा : उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद

Summary :

Delhi : दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) में स्थापित अटल इनक्यूबेशन केंद्र ‘एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एवं नवाचार फाउंडेशन’ का उद्घाटन किया। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन से 10 करोड़ रुपये के अनुदान से स्थापित यह केंद्र राजधानी में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ तकनीक आधारित स्टार्टअप्स के लिए नया मंच उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी मेकला चैतन्य प्रसाद, NSUT के कुलपति प्रो. आनंद श्रीवास्तव, एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एवं नवाचार फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक प्रो. प्रेरणा गौर तथा अटल नवाचार…

Delhi : दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) में स्थापित अटल इनक्यूबेशन केंद्र ‘एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एवं नवाचार फाउंडेशन’ का उद्घाटन किया। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन से 10 करोड़ रुपये के अनुदान से स्थापित यह केंद्र राजधानी में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ तकनीक आधारित स्टार्टअप्स के लिए नया मंच उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी मेकला चैतन्य प्रसाद, NSUT के कुलपति प्रो. आनंद श्रीवास्तव, एआईसी-एनएसयूटी इनक्यूबेशन एवं नवाचार फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक प्रो. प्रेरणा गौर तथा अटल नवाचार मिशन से कार्यक्रम प्रमुख दीपाली उपाध्याय और संपर्क अधिकारी दीपाक्षी जिंदल भी मौजूद रहीं।

“यह केंद्र युवाओं को नए विचारों को उद्यम में बदलने का देगा अवसर”

द्वारका स्थित NSUT परिसर में 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस अत्याधुनिक केंद्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र, इंटरनेट ऑफ थिंग्स उत्कृष्टता केंद्र, साझा कार्यस्थल, निर्माण प्रयोगशालाएं तथा उद्यमियों के लिए विशेष लाउंज की व्यवस्था की गई है। अपने संबोधन में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रेरणा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि से प्रेरित यह केंद्र युवाओं को नए विचारों को उद्यम में बदलने का अवसर देगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है ताकि संसाधनों या मार्गदर्शन के अभाव में कोई भी महत्वपूर्ण विचार अधूरा न रह जाए। कार्यक्रम के दौरान 11 नवाचार आधारित स्टार्टअप्स ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। इनमें ड्रोन आधारित परिवहन, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आतिथ्य सेवाएं, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उत्पाद, सहायक प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण, जलकृषि तथा पौधों पर आधारित जल शोधन जैसी तकनीकों से जुड़े नवाचार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : पहली बार परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए आराम और प्रतीक्षा की विशेष व्यवस्था : CM रेखा गुप्ता

Avinay