राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मेवात स्थित लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में एटीएम को उखाड़ने और नकदी चुराने में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी तैय्यब (32) के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के अलकनंदा स्थित तारा अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, बदरपुर थाना क्षेत्र में 31 मार्च से 1 अप्रैल की दरमियानी रात एसबीआई बैंक का 34 लाख रुपये नकद वाला एक एटीएम उखाड़ा गया था।
सक्रिय सदस्य की मौजूदगी की मिली थी सूचना : पुलिस अधिकारी
डीसीपी ने कहा, इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस एटीएम को तोड़ने के पीछे गिरोह के तौर-तरीकों का विश्लेषण किया गया और ये अपराध मेवात स्थित अपराधियों ने किया। दरअसल, 11 अप्रैल को इस अपराध के पीछे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा, दिल्ली के पास उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी गिरोह के सदस्य तैयब को घेर कर पकड़ लिया गया और बाद में स्पेशल सेल के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
20 से अधिक अपराधों को के चुकें हैं अंजाम
आरोपी तैय्यब से पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह के सदस्य 20 से अधिक अपराधों को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर में एटीएम उखाड़ना, हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमला, डराना, चोरी करना, वाहन उठाना, शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन आदि शामिल है।

Download Android App
Download iOS App