भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में शहर में बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के लिए अवरोधक पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी।
सरकार अधिभार व शुल्क के नाम पर करोडों रूपये लूट चुकी हैं
बिधूड़ी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘ केजरीवाल सरकार पिछले कई साल से शुल्क और अधिभार के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपये लूट चुके हैं।’’ बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को जून में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने बिजली खरीद समायोजन लागत में दो-छह प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुमति दी थी। इसे उपभोक्ताओं के बिल में जोड़ा जाएगा।
आपको बता दे कि केजरीवाल सरकार ने बिजली बिल शुल्क में बढ़ोतरी की हैं । जिसके खिलाफ दिल्ली भाजपा हाईकमान ने खोला मोर्चा खोल दिया हैं। भाजपा लगातार इसको लेकर सदन व सड़क पर आवाज उठा रही हैं। केजरीवाल के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूडी ने सीधा ही केजरीवाल पर निशाना साधा हैं। उन्होनें कहा की सरकार अधिभार व शुल्क के नाम दिल्ली की जनता से करोड़ों रूपये लूट चुकी हैं ।


Download Android App
Download iOS App



