भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार की संशोधित आबकारी नीति के खिलाफ बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग की। हालांकि, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस नीति से राष्ट्रीय राजधानी में शराब माफिया पर नकेल कसी जा सकेगी।
दिल्ली सरकार ने 23 मार्च को नयी आबकारी नीति को मंजूरी प्रदान की थी, जिसमें 21 वर्ष की आयु के लोगों को भी शराब पीने की अनुमति दी गई है जो पहले 25 वर्ष थी। साथ ही दिल्ली में सरकार द्वारा शराब की दुकानों का संचालन नहीं किए जाने का निर्णय किया गया है।
दिल्ली सरकार का दावा है कि इस नीति से सरकार के खजाने में प्रति वर्ष 20 फीसदी राजस्व की वृद्धि होगी। इससे पहले दिन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर आम आदमी पार्टी सरकार को ”सदबुद्धि” दिए जाने की प्रार्थना की ताकि केजरीवाल सरकार संशोधित आबकारी नीति को वापस ले।


Download Android App
Download iOS App



