राजधानी दिल्ली में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है।इस दौरान अब डेंगू के बढ़ते मामलों पर भी सियासत शुरू हो गई है। बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार और एमसीडी ने डेंगू मरीजों की संख्या को दिल्ली सरकार छिपा रही है। सरकार डेंगू का डाटा जारी नहीं कर रही है, अगर केजरीवाल सरकार ने कल सुबह तक डेंगू के आंकड़े डेली बेसिस पर जारी नहीं किए तो हम सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप
आपको बता दें वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में डेंगू को लेक कोई व्यवस्था नहीं है। केजरीवाल सरकार द्वारा कोई जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है, उन्होंने दिल्लीवासियों से अपने स्तर पर सावधानी बरतने और खुले में पानी का भंडारण न करने की अपील की है। वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने राजधानी में डेंगू के मामलों में असाधारण बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उनका दावा है कि हर रोज आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से सुनने को मिल रहा है कि कॉलोनियों में फॉगिंग नहीं हो रही है। लोग रोजाना डेंगू मामले सामने आने की रिपोर्ट कर रहे हैं।
वीरेंद्र सचदेवा का दावा
साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि डेंगू से संबंधित मामलों में वृद्धि के बावजूद केजरीवाल सरकार के कार्यालयों में कोई डेंगू समर्पित वार्ड तैयार नहीं है, सीएम केजरीवाल द्वारा डेंगू जागरूकता अभियान नहीं चलाने को चौंकाने वाला बताया है, उन्होंने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को तुरंत डेंगू डेटा जारी करे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू से अभी 348 मामले सामने आये हैं।
Delhi: लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों पर BJP ने दी चेतावनी, बोले वीरेंद्र सचदेवा- ‘दिल्ली सरकार जारी करे डाटा, नहीं तो…’
Summary :
राजधानी दिल्ली में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है।इस दौरान अब डेंगू के बढ़ते मामलों पर भी सियासत शुरू हो गई है। बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार और एमसीडी ने डेंगू मरीजों की संख्या को दिल्ली सरकार छिपा रही है। सरकार डेंगू का डाटा जारी नहीं कर रही है, अगर केजरीवाल सरकार ने कल सुबह तक डेंगू के आंकड़े डेली बेसिस पर जारी नहीं किए तो हम सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप आपको बता दें वीरेंद्र सचदेवा ने…


Download Android App
Download iOS App



