BSES के CSR सहयोग से सफदरजंग अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

Delhi : BSES के CSR सहयोग से सफदरजंग अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

Delhi : वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। बीएसईएस ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम “स्पर्श – एनरिचिंग लाइव्स” के तहत अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए, जिनका उद्घाटन वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. कविता शर्मा ने अस्पताल के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में बीएसईएस के निरंतर सहयोग की सराहना की। वहीं, अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं सीएसआर समिति की अध्यक्ष डॉ. चारू बाम्बा ने कहा कि यह सहयोग मरीजों को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

बेहतर उपचार सुनिश्चित करने में मिलेगी सहायता

सीएसआर पहल के तहत अस्पताल को एक आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, कॉर्नियल टोपोग्राफी युक्त मास्टर मायोपिया मशीन तथा डेंटल और पीडियाट्रिक्स विभाग के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए हैं। इन उपकरणों से रोगों की शीघ्र पहचान, सटीक जांच और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) की सीएसआर टीमों ने भी भाग लिया। अस्पताल प्रशासन ने विश्वास जताया कि यह पहल संस्थान की डायग्नोस्टिक क्षमता बढ़ाने के साथ प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें : 19 सेवा उप-क्षेत्रों में से 14 में अप्रैल में दर्ज की गई दोहरे अंकों की वृद्धि: केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।