Delhi Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी रहेगा बंद, DMRC ने जारी किया अपडेट

Summary :

Delhi Car Blast: दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अलर्ट पर है। इस क्रम में डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, जबकि अन्य मेट्रो स्टेशन पहले की तरह सामान्य चलेगी। डीएमआरसी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में धमाका हुआ था। घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर लाल किला मेट्रो स्टेशन…

Delhi Car Blast: दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अलर्ट पर है। इस क्रम में डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, जबकि अन्य मेट्रो स्टेशन पहले की तरह सामान्य चलेगी।

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

डीएमआरसी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में धमाका हुआ था। घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही वॉयलेट लाइन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच भी कड़ी कर दी गई है। वहीं, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है। जल्द मेट्रो सामान्य रूप से चलने लगेगी।

Delhi Car Blast: अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, कार में धमाका इतना जबरदस्त था कि मेट्रो के एंट्री गेट के शीशे भी टूट गए थे। इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

Delhi Blast: एक्शन में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे। इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है।

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

ALSO READ: पति कंधार प्लेन हाई जैक का मास्टरमाइंड खुद है डॉक्टर, दिल्ली ब्लास्ट में शामिल डॉ शाहीना का पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन!

Rahul Kumar Rawat