Delhi Car Blast: कांग्रेस नेता ने सरकार का किया घेराव, कहा- खुफिया एजेंसियों ने नहीं उठाए जरूरी कदम

Summary :

Delhi Car Blast: आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेता वी. गुरुनाथम ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट पर कहा कि आई-20 कार तीन घंटे तक खड़ी रही। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का यह कर्तव्य था कि वे इस तरह के बम विस्फोट को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाते। उन्होंने कहा कि सरकार को सतर्क और सजग रहना चाहिए। जांच एजेंसियां ​​ऐसे खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हालांकि, यह घटना कैसे हुई, यह अभी भी अज्ञात है और यहां तक कि गृह मंत्री भी यह नहीं बता पाए हैं…

Delhi Car Blast: आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेता वी. गुरुनाथम ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट पर कहा कि आई-20 कार तीन घंटे तक खड़ी रही। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का यह कर्तव्य था कि वे इस तरह के बम विस्फोट को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाते। उन्होंने कहा कि सरकार को सतर्क और सजग रहना चाहिए। जांच एजेंसियां ​​ऐसे खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। हालांकि, यह घटना कैसे हुई, यह अभी भी अज्ञात है और यहां तक कि गृह मंत्री भी यह नहीं बता पाए हैं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

Delhi Car Blast: धमाके को लेकर विपक्ष हमलावर

वहीं, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी प्रवक्ता हाफिज खान ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट पर कहा कि सबसे पहले, हम उन शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने सोमवार की घटना में अपनी जान गंवाई है। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। यह हमारी मांग और केंद्र सरकार से अनुरोध है। बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

Delhi Red Fort Blast: कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना

लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह घटना बहुत चिंताजनक है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 भारतीय मारे गए हैं। समस्या की बात यह है कि फरीदाबाद में लगभग 2600 किलो विस्फोटक पकड़ा गया। सात महीने पहले पहलगाम में एक आतंकवादी हमला हुआ था। मुझे लगता है कि यह चिंता का विषय है। यह कैसे हो रहा है?

Delhi Car Blast
Delhi Car Blast

ALSO READ: Delhi Car Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी रहेगा बंद, DMRC ने जारी किया अपडेट

Rahul Kumar Rawat