दिल्ली : दिन में छा सकते हैं बादल, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Summary :

मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 53 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली की हवा लगातार औसत श्रेणी में बनी हुई है। अगले 24 घंटों में मौसम के करवट लेने के साथ हवा की स्थिति पर आंशिक रूप से प्रभाव पड़ेगा। इससे हवा का स्तर औसत श्रेणी में उच्चतम स्तर तक रह सकता है। रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया।

Desk Team