Delhi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय मंत्रियों और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पोलावरम सिंचाई परियोजना सहित राज्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख ने शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की है।
आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
सीएम एन चंद्रबाबू नायडू आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक प्रमुख सहयोगी दल टीडीपी कर्ज में डूबे आंध्र प्रदेश के पुनःनिर्माण में केंद्रीय सहायता और समर्थन की मांग कर रही है। केंद्रीय बजट में केंद्र ने राज्य के लिए एक नई राजधानी के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है।
इससे पहले 2 जुलाई को हुई थी मुलाकात
इससे पहले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 2 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में पोलावरम परियोजना, अमरावती राजधानी परियोजना के निर्माण के लिए सहायता के साथ-साथ वित्तीय सहायता के लिए मुलाकात की थी। नायडू ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया से भी मुलाकात की थी।
सीएम नायडू पीएम से प्रमुख मांग थी कि राज्य की वित्तीय स्थिति को तत्काल सुधारा जाए तथा पोलावरम राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना, जो मुख्यमंत्री की प्रिय पहल है, को पूरा करने में केंद्र सरकार का सहयोग मिले। टीडीपी सूत्रों के अनुसार इसके अलावा सीएम नायडू ने राजधानी अमरावती के बुनियादी ढांचे को पूरा करने के लिए व्यापक वित्तीय सहायता पर भी जोर दिया था। नायडू ने बुंदेलखंड वित्तीय सहायता के साथ-साथ दुग्गीराजुपट्टनम बंदरगाह के लिए भी समर्थन की मांग की थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



