दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं तो उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले छात्रों की अंकतालिकाएं ट्विटर पर पोस्ट करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।
अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ायेंगे। इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का PM बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फ़र्ज़ी डिग्री लेकर PM बने। https://t.co/ngnrLsf7kK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2023
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘इनमें से ही कोई बच्चा भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बनेगा और हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर प्रधानमंत्री बने।’’ भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने सरकारी स्कूलों के छात्रों की अंकतालिकाएं पोस्ट की थी और आरोप लगाया था कि हर साल कक्षा नौ में एक लाख से अधिक बच्चे फेल हो जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



