Delhi : दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच भव्य रामलीला सोसायटी ‘शीतल जल एवं ठंडी छबील सेवा’ के माध्यम से प्यासे राहगीरों को बड़ी राहत दे रही है। सोसायटी के प्रधान और भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के खेल कूद प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश लूथरा ने बताया कि उनकी यह मुहिम अपने अभियान के तीसरे वर्ष में कदम रख चुकी।
मई की भीषण गर्मी के शुरुआती दिनों से ही उनकी टीम हर दिन ठंडी छबील लगाकर सड़कों पर गर्मी से बेहाल राहगीरों को राहत पहुंचा रही है। सतीश लूथरा ने बताया कि विवेक विहार के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीर, रिक्शा चालक, ऑटो ड्राइवर, कामकाजी महिलाएं, पुलिस, ईएसआई, एमसीडी कर्मचारी यहां रुक-रुक कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम को सफल बनाने में लोगों का भी काफी सराहनीय सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह यह आयोजन रामलीला कमिटी के झिलमिल स्थित ऑफिस, सत्यम एन्क्लेव पर रोजाना छह घंटे किया जा रहा है। रविवार को विशाल भंडारे के साथ इस सेवा को फिलहाल विराम दिया जाएगा। भंडारे में देशी घी से बने पकवान और हलवा होगा।
यह भी पढ़ें : Delhi News : तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




