मोबाइल पर मिलेगी पार्सल की बुकिंग व डिलीवरी से जुड़ी हर जानकारी, डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा रेलवे

Summary :

Railway : रेलवे अपनी पार्सल सुविधाओं को आसान व ‌‌डिजिटल बनाने की दिशा काम कर रहा है। इसके तहत लोगों को पार्सल की बुकिंग, उसकी स्थिति व डिलीवरी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके लिए आपको अपने फोन में एप, एसएमएस या ईमेल का इस्तेमाल करना होगा। सूत्रों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने देशभर के स्टेशनों पर पार्सल सेवाओं की जानकारी ली और उसकी रिपोर्ट के आधार पर पार्सल केन्द्रों को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की योजना बना रहा है। इस क्रम में सबसे पहले नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत…

Railway : रेलवे अपनी पार्सल सुविधाओं को आसान व ‌‌डिजिटल बनाने की दिशा काम कर रहा है। इसके तहत लोगों को पार्सल की बुकिंग, उसकी स्थिति व डिलीवरी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके लिए आपको अपने फोन में एप, एसएमएस या ईमेल का इस्तेमाल करना होगा। सूत्रों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने देशभर के स्टेशनों पर पार्सल सेवाओं की जानकारी ली और उसकी रिपोर्ट के आधार पर पार्सल केन्द्रों को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की योजना बना रहा है।

इस क्रम में सबसे पहले नई दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों के पार्सल कार्यालय का इंस्पेक्शन करके रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस दौरान पार्सल से जुड़े कई कामों में खामियां देखने को मिली थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान देखा गया कि सामान जमा करने और पार्सल बुकिंग काउंटर दोनों काफी अलग-अलग जगह पर होते हैं।

जिससे यात्रियों को एक जगह बुकिंग और दूसरी जगह पार्सल पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कई बार ट्रेन में सामान को सही तरीके से नहीं रखने की वजह से भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

पार्सल केन्द्र व वेयरहाउस बनेंगे मॉडर्न

सूत्रों ने बताया कि रेलवे पार्सल केन्द्रों को भी मॉडर्न बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में एडवांस वेयरहाउसिंग और मशीनों की मदद से सामान को सही तरीके से पहुंचने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा बैटरी कार्ट या छोटी गाड़ियों की मदद से प्लेटफार्म तक सामान पहुंचा जाएगा। वहीं तापमान कंट्रोल स्टोरेज की सुविधा भी शुरु की जाएगी। ताकि नाजुक और जल्द खराब होने वाले सामान की सुरक्षा की जा सके।

पार्सलों की RFID स्कैनिंग होगी शुरू

रेलवे पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) को और खास बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके जारिए पार्सलों पर आरएफआईडी आधारित स्कैनिंग शुरू की जाएगी। जिससे आप अपने सामान की सही लोकेशन पता कर सकते हैं। इतना ही नहीं पार्सल की पूरी जानकारी मोबाइल एप, एसएमएस और ईमेल के जरिए भी देखी जा सकते है। इसके चलते सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पार्सल गलत जगह पहुंचने और गुम होने से बचेगा।

यह भी पढ़ें : ‘विकसित भारत’ के लिए दूरदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व तैयार करें युवा : एलजी संधू

Avinay