Delhi: एनएच-48 समालखा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन संचालक की मौत

Summary :

एनएच -48 पर समालखा के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह जाने से एक दर्दनाक हादसे में एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई।

एनएच -48 पर समालखा के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह जाने से एक दर्दनाक हादसे में एक क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई। द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए एनएच-48 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3.41 बजे  निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी गिरने से वहां पर काम कर रहा एक मजदूर मिट्टी के चपेट में आ गया।
अंडरपास में मिट्टी गिरने से सड़क धंसी थी
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट थाना इलाके में एक निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी गिरने से सड़क धंसने का मामला सामने आया है। एक श्रमिक दब गया जिसे बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल के कर्मचारियों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

Desk Team