Delhi Crime: दिल्ली के दयालपुर में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:10 बजे दयालपुर थाने में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहरू विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि तीन हमलावरों ने राशिद नाम के व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं जिससे वह घायल हो गया। गोलियों की आवाज से पूरी कॉलोनी में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।

इलाके में दहशत का माहौल
इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। उनके मुताबिक, व्यक्ति को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में दयालपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए आस-पास की सीसीटीवी खंगाल रही हैं। बता दें, इस वारदात में मृतक को करीब 7 गोलियां लगी है।
दिल्ली पुलिस- “आज शाम करीब 06:10 PM बजे, PS दयालपुर में फायरिंग की घटना की खबर मिली। नेहरू विहार में मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन हमलावरों ने राशिद नाम के एक आदमी पर गोली चलाई और घायल को GTB हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुर्म में शामिल…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
Delhi Crime: घटनास्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीमों को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में दोबारा कोई हिंसक वारदात न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग मिल चुके हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
ALSO READ: जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर हमला, अज्ञात युवक ने जड़े एक के बाद एक कई थप्पड़


Download Android App
Download iOS App




