जयपुर में CJP के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर हमला, अज्ञात युवक ने जड़े एक के बाद एक कई थप्पड़

Summary :

Someone Slapped Abhijeet Dipke : सोशल मीडिया से चर्चा में आए CJP के फाउंडर अभिजित दीपके को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान भारी समस्या का सामना तब करना पड़ा जब अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार घटना के तत्काल बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिन की जांच चल रही है. देश भर में कर रहे प्रदर्शन बता दें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैम्पेन है जो नीट परीक्षा में गड़बड़ी…

Someone Slapped Abhijeet Dipke : सोशल मीडिया से चर्चा में आए CJP के फाउंडर अभिजित दीपके को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान भारी समस्या का सामना तब करना पड़ा जब अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार घटना के तत्काल बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिन की जांच चल रही है.

देश भर में कर रहे प्रदर्शन

बता दें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैम्पेन है जो नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद चर्चा में आया. बता दें, नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में शुरू हुआ यह कैम्पेन बहुत तेजी से 2 करोड़ से अधिक इंस्टा फौलो पाने वाला पेज बन गया. इसके बाद सोशल मीडिया से ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर इसने खूब सुर्खियाँ बटोरीं.

एक के बाद एक थप्पड़ जड़े

इसी कड़ी में इस आंदोलन के नेता अभिजीत दीपके देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे सोमवार को जयपुर में होना था. प्रदर्शन शहीद स्मारक पर हो रहा था. इसी बीच भीड़ में से कुछ युवकों ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. CJP संस्थापक दीपके को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीपके को कुछ लोग कंधे पर उठाकर धरनास्थल लेकर जा रहे हैं, यहां भारी भीड़ दिखाई दे रही है, ऐसे में कुछ युवा दीपके के नजदीक आते हैं एक के बाद एक जोरदार थप्पड़ जड़ना शुरू कर देते हैं.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।