Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब, अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में, न्यूनतम  तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस - Republic Bharat
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 295 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 ‘खराब’, 301 और 400 ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
Delhi's Air Quality Remains
जानकारी के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत थी।

Desk Team