Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके के पास नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक एकीकृत पुलिस बूथ में टक्कर मार दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- जंतर-मंतर में नशे में धुत व्यक्ति ने कार से पुलिस बूथ को मारी टक्कर
- र्लियामेंट स्ट्रीट थाने में तैनात कांस्टेबल रामवीर सिंह टॉल्स्टॉय रोड पर गश्त कर रहे थे
- पुलिस बूथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
- व्यक्ति की सांस की जांच की गई- पुलिस अधिकारी
मामले में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि एक फरवरी को, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में तैनात कांस्टेबल रामवीर सिंह टॉल्स्टॉय रोड पर गश्त कर रहे थे, तब सुबह लगभग साढ़े छह बजे उन्होंने देखा कि एक अनियंत्रित कार पहले फुटपाथ से टकराई और फिर बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए एकीकृत पुलिस बूथ से टकरा गयी।
टक्कर से फुटपाथ टूट गया
प्राथमिकी में कहा गया है कि टक्कर से फुटपाथ टूट गया, बिजली का खंभा गिर गया और पुलिस बूथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिकी के अनुसार कार चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रक्त जांच कराने से इनकार कर दिया।
व्यक्ति की सांस की जांच की गई- पुलिस अधिकारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक व्यक्ति की सांस की जांच की गई, आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



