प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक से रद्द आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन की जांच के सिलसिले में शनिवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिसोदिया का दावा– शर्मा को एजेंसी ने गिरफ्तार किया
अधिकारियों ने बताया कि ईडी देवेंद्र शर्मा से पूछताछ कर रही है और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।सिसोदिया ने एक ट्वीट में दावा किया कि ED ने उनके खिलाफ एक ‘‘झूठा’’ मामला दर्ज किया, जिसके बाद एजेंसी ने उनके निजी सहायक के घर पर छापा मारा और उन्हें (शर्मा) ‘‘गिरफ्तार’’ किया।
धनशोधन का मामला केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। CBI ने मामला दर्ज करने के बाद उपमुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के कुछ नौकरशाहों के परिसरों पर छापेमारी की थी।


Download Android App
Download iOS App



