दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो ने लोगों को बड़ी सुविधा दी है। शनिवार को दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसें सुबह चार बजे से चलेंगी।
बता दें कि ये व्यवस्था चुनाव की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए की गई है। दिल्ली मेट्रो ने यह बताया है कि सुबह चार बजे से मेट्रो की सेवा शुरू होगी।
साथ ही डीएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक , चुनाव के दिन इस सुविधा से लोगों को वोट देने आनेजाने वालों को सुविधा होगी साथ ही जो चुनाव कराने के लिए जाने वाले कर्मी होंगे वह भी अपने गंतत्वय स्थान पर समय से पहुंच सकेंगे।
मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनें सुबह छह बजे से सभी लाइनों पर अपने समय से चलेंगी वहीं छह बजे से पहले यह 30 मिनट की अंतराल पर चलेंंगी।
वहीं , डीटीसी द्वारा भी सुबह 4 बजे से 35 रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें महरौली से रेलवे स्टेशन , नजफगढ़ से नेहरू प्लेस, मोरी गेट टर्मिनल से कापसहेड़ा बॉर्डर ,आनंद विहार बस अड्डा और बदरपुर बॉर्डर से मोरी गेट , नगर बॉर्डर से बदरपुर बॉर्डर, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर सहित कई दूसरे रूट शामिल हैं।
आपको बता दे कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा । इसके बाद 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे ।


Download Android App
Download iOS App



