भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली की सरकार और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी आप ने भी भाजपा के हमले का जवाब देने में देर नहीं लगाई।
भाजपा की दिल्ली इकाई के ट्विटर हैंडल से ‘पाप की अदालत’ शीर्षक वाला एक व्यंग्यात्मक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल पर पांच सालों में किए गए कार्यो, पार्टी के अधूरे वादों और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को लेकर निशाना साधा गया। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी पलटवार कर इसे उबाऊ वीडियो बताया।
वीडियो में एक साक्षात्कार शो की नकल की गई, जिसे ‘पाप की अदालत’ नाम से संदर्भित किया गया है। इसमें एक आदमी अरविंद केजरीवाल की नकल करते हुए दिखाया गया है, जिससे एंकर सवाल पूछता है और इसके जवाब में उसे मजाकिया उत्तर प्राप्त होते हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया,’एक आदमी का उपहास करने का इतना प्रयास। बस आप इतना ही कर सकते हैं?’
आप ने आगे कहा, ‘बोरिंग कंटेंट (उबाऊ सामग्री), यदि आपको सामग्री या व्यंग्य पर कोई सलाह चाहिए तो कृपया हमसे संपर्क करें।’


Download Android App
Download iOS App



