भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें हेमा मालिनी, सनी देओल, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।
चुनाव आयोग को पार्टी ने जिन स्टार प्रचारकों की सूची भेजी है उनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, सनी देओल, हंस राज हंस, गौतम गंभीर, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे नाम शामिल है। बीजेपी से पहले कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
गौरतलब है की दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 8 फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी। आप सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है वहीं कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी दिए हैं और अन्य चार सीटें अपनी सहयोगी RJD के लिए छोड़ी है। वहीं बीजेपी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 3 सीट अपने सहयोगी JDU और LJP के लिए छोड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



