देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहा अब तक कई नेता लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके है इस बीच दिल्ली के दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण का शिकार होने वाले वह दिल्ली सरकार के तीसरे मंत्री हैं।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राय ने दिवाली पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। तबीयत ठीक न होने के चलते राय, सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कोविड-19 की स्थिति पर 19 नवंबर को बैठक बुलाई गई थी। राय ने एक ट्वीट में कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने का आग्रह किया है।


Download Android App
Download iOS App



