Delhi EV Charging Station: पेट्रोल, डीजल और CNG गाड़ियों के साथ अब EV गाड़ियों की भी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। साथ ही प्रदूषण को कम करने में भी मदद करती है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नए EV चार्जिंग स्टेशन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और लगभग 7 हजार चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। वर्ष 2026 के अंत तक दिल्ली में लगभग 16 हजार से अधिक चार्जिंग स्टेशन की संख्या पहुंचने की उम्मीद है। अभी मौजूदा समय में दिल्ली में लगभग 8,849 चार्जिंग स्टेशन है और लगभग 36 हाजर EV चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत को पूरा करने की जरूरत है।
Delhi EV Charging Station

दिल्ली में नए चार्जिंग स्टेशनों को बनाने के लिए लक्ष्य भी तय कर दिए गए है। बता दें कि वर्ष 2026 की जनवरी से मार्च के बीच 1,000 EV चार्जिंग स्टेशन, अप्रैल से जून तक 1,500 EV चार्जिंग स्टेशन, जुलाई से सितंबर तक 2,300 EV चार्जिंग स्टेशन और अक्टूबर से दिसंबर के बीच 2,200 EV चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है
7,000 EV Charging Stations

सरकार की योजना के तहत नए चार्जिंग स्टेशनों के लिए तिमाही लक्ष्य भी तय किए गए हैं। जनवरी से मार्च के बीच 1,000 स्टेशन, अप्रैल से जून तक 1,500, जुलाई से सितंबर के दौरान 2,300 और अक्टूबर से दिसंबर के बीच 2,200 नए चार्जिंग स्टेशन जोड़े जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि आगामी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2.0 को मार्च तक अधिसूचित किया जा सकता है। यह नीति केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के साथ मिलकर काम करेगी। इसका उद्देश्य ईवी अपनाने को बढ़ावा देना और सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
ALSO READ: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी


Download Android App
Download iOS App




