दिल्ली के आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अबतक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसी बीच ईडी द्वारा आप के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर और बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है, जो वर्तमान में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
मामले में तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय एजेंसी ने विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष याचिका दायर कर उनसे न्यायिक हिरासत में आगे पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी। उनकी दलील सुनने के बाद अदालत ने उन्हें तिहाड़ जेल जाने और बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी।ईडी ने इस मामले में तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है और जल्द ही चौथा फाइल करने की संभावना है।
आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी
आपको बता दें मामले का संज्ञान लेते हुए, जांच एजेंसी ने दावा किया है कि उनके पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त डिजिटल सबूत हैं कि दिल्ली आबकारी नीति शुरू होने से पहले लीक हो गई थी और दक्षिण भारत की शराब लॉबी को फायदा पहुंचाने के लिए आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



