इंटर्नशिप में देरी और स्टाइपेंड असमानता पर भड़के विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट, स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

Summary :

Delhi : इंटर्नशिप आवंटन में हो रही देरी और स्टाइपेंड भुगतान में असमानता को लेकर 50 से अधिक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) ने बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आवश्यक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद बड़ी संख्या में एफएमजी लंबे समय से इंटर्नशिप आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने कहा कि इंटर्नशिप शुरू होने में लगातार हो रही देरी के कारण युवा डॉक्टरों को आर्थिक कठिनाइयों, करियर में रुकावट और मानसिक तनाव का सामना करना पड़…

Delhi : इंटर्नशिप आवंटन में हो रही देरी और स्टाइपेंड भुगतान में असमानता को लेकर 50 से अधिक विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) ने बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आवश्यक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद बड़ी संख्या में एफएमजी लंबे समय से इंटर्नशिप आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि इंटर्नशिप शुरू होने में लगातार हो रही देरी के कारण युवा डॉक्टरों को आर्थिक कठिनाइयों, करियर में रुकावट और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। फाइमा के पैट्रन डॉ. मनीष जांगड़ा ने कहा कि महीनों से विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स अनिश्चितता की स्थिति में हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

परीक्षा पास करने के बाद भी उन्हें प्रशिक्षण शुरू करने का अवसर नहीं मिल पा रहा, जिससे उनका महत्वपूर्ण समय नष्ट हो रहा है और भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। बैठक के दौरान विभिन्न अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में स्टाइपेंड भुगतान को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई संस्थान FMG इंटर्न को या तो बहुत कम मानदेय दे रहे हैं या फिर कोई स्टाइपेंड नहीं दे रहे हैं।

इससे समान कार्य के लिए असमान भुगतान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए एफएमजी प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इंटर्नशिप आवंटन और स्टाइपेंड संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान होगा, जिससे हजारों युवा डॉक्टरों को राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : तकनीक व जन-भागीदारी से और सुरक्षित होगी दिल्ली : एलजी तरनजीत सिंह संधू

Avinay