Delhi : छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को निशुल्क सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर-पूर्वी जिले के जिलाधिकारी (डीएम) अजय कुमार द्वारा किया जाएगा। इस मौके मौके पर एसडीएम (शाहदरा) रीता कौशिक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नंद नगरी स्थित डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स के ए-ब्लॉक में आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं ने आत्मरक्षा के प्रभावी गुण सिखे, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रतिभागियों को पाम स्ट्राइक, एल्बो स्ट्राइक, नी स्ट्राइक और फ्रंट किक जैसी बुनियादी सेल्फ-डिफेंस तकनीकों की जानकारी दी गई है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
उन्हें यह भी बताया गया कि दुश्मन को पस्त करने के लिए किस तरह पेन, हेयर क्लिप और अपने दुपट्टे को भी हथियार बना सकते हैं। साथ ही महिलाओं को सतर्क रहने, अपनी सहज भावना (इंस्टिंक्ट) पर भरोसा करने, नियमित रूप से आत्मरक्षा का अभ्यास करने और संकट की स्थिति में तुरंत मदद मांगने का संदेश भी दिया गया है।
डीएम (नॉर्थ-ईस्ट) अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा कौशल उपलब्ध कराकर समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें : डोडा में बादल फटने से भारी तबाही; बाढ़ में बह गईं कई गाड़ियां, मलबे में दबीं दुकानें; किश्तवार नेशनल हाईवे बंद


Download Android App
Download iOS App




