कोरोना से जुड़े सवालों और शिकायतों के समाधान के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया नया Twitter हैंडल

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लांच करते हुए कहा इस पर नागरिकों के पूछे गए सभी कोविड-19 संबंधित सवालों और शिकायतों का वन स्टॉप समाधान दिया जाएगा।

दिल्लीवासियों के कोरोना वायरस से जुड़े सवालों, शिकायतों और परेशानियों के समाधान को लेकर केजरीवाल सरकार ने एक नया ट्विटर हैंडल जारी किया है। @DelhiVsCorona नाम से लॉन्च किए गए इस ट्विटर हैंडल से लोग कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लांच करते हुए कहा इस पर नागरिकों के पूछे गए सभी कोविड-19 संबंधित सवालों और शिकायतों का वन स्टॉप समाधान दिया जाएगा। इस ट्विटर हैंडल की निगरानी और ऑपरेट करने के लिए एक टीम भी गठित की है, जो दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में हालातों पर निरंतर नजर रखेगी, जहां वायरस रोगियों का उपचार चल रहा है और प्रामाणिक जानकारी भी प्रदान करेंगे। 


यह टीम नियमित रूप से रोगियों और डॉक्टरों के संपर्क में रहेगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र  समाधान सुनिश्चित करेगी। ट्विटर यूजर ‘@DelhiVsCorona ‘को टैग कर सकते हैं और राशन, जांच, अस्पताल से संबंधित सवाल या किसी अन्य कोविड-19 से जुड़ अपने प्रश्नों को ट्वीट कर सकते हैं। 

प्रतिनिधियों की टीम ट्विटर पर उठाए गए कोविड-19 उपचार से संबंधित मुद्दों पर शीघ, और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, इससे दिल्ली के नागरिकों में बढ़ती घबराहट और चिंता को कम करने में मदद मिलेगी। यह ट्विटर हैंडल दिल्ली में सभी कोविड-19 संबंधित प्रश्नों और शिकायतों के लिए एक-स्टॉप समाधान के रूप में काम करेगा।

Desk Team