कोरोना संकट के बीच दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने इस महीने भी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के बैंक खातों में 5000 रुपये जमा करने का निर्णय लिया है। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा, इस महीने भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले महीने रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के बैंक खातों में 5000 रुपये जमा करने का निर्णय लिया था। इस महीने भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इसलिए सरकार ने उन्हें मदद देने के लिए फिर से 5000 रुपये जमा करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए नए वर्कर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पुराने वर्कर्स के लिए रेन्यू रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू होगा। वेबसाइट लिंक 15 मई को उपलब्ध कराया जाएगा और पंजीकरण 25 मई तक जारी रहेगा। 25 मई के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा।
गौरतलब है कि देश में इस समय लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू है। 24 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन के बाद से लोगों का काम-काज बिलकुल बंद है। ऐसे में किसी को भी बुनियादी जरूरतों के लिए मोहताज न रहना पड़े इसके लिए दिल्ली सरकार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के खाते में रुपये जमा करा रही है।


Download Android App
Download iOS App



