दिल्ली सरकार ने चार नवंबर से शुरू हो रही सम विषम योजना से इलैक्ट्रिक वाहनों को छूट देने का रविवार को फैसला किया।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में कहा कि शहर में पंजीकृत इलैक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक हजार से कम है और उनसे किसी तरह का जाम लगने की संभावना नहीं है।
गहलोत ने कहा, ‘लिहाजा, इन वाहनों को सम-विषम पाबंदियों से छूट देने का फैसला किया गया है।’
सम-विषम योजना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी।
इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा सम विषम योजना के कार्यान्वयन के लिए जारी अधिसूचना में छूट वाले वाहनों की सूची में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल नहीं किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



