दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज औपचारिक तौर से घोषणा कि राजधानी में अगामी समये में बिजली सब्सिडी वैक्लपिक होगी। ऐसा फैसला आम आदमी पार्टी ने इसलिए लिया है क्योंकि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम है वह बिजली में सब्सिडी में नहीं चाहते हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने अहम फैसला लिया कि 1 अक्टूबर से उन लोगों को बिजली में सब्सिडी दी जाएगी जो इसकी मांग करते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगी सब्सिडी
राजधानी के मुख्यमंत्री केजरीवाल से आम लोगों ने कहा कि ”हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए. इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें. अब हम लोगों से पूछेंगे कि क्या उन्हें बिजली की सब्सिडी चाहिए? अगर वे कहेंगे की चाहिए तो हम देंगे और वे कहेंगे कि नहीं चाहिए तो हम नहीं देंगे।
युवाओं को किया जाएगा सश्क्त
दिल्ली की कैबिनेट ने स्टार्टअप पॉलिसी पास की है। जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी। दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/LYfn5eWlax
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली स्टार्टअप नीति को पारित किया है. इस नीति में आप सरकार स्टार्ट-अप में मदद करेगी, जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी. पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी. दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
छात्र- छात्राओं की मदद करेगी दिल्ली सरकार
राजधानी के युवाओं के लिए सीएम केजरीवाल ने कहा- कि राजधानी में पढ़ने वाले छात्रोें के लिए हमारी सरकार इन बच्चों के लिए मदद करती करेगी। कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अगर सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी ऐसा उपकरण बनाता है तो दिल्ली सरकार उसकी सराहना करेगी और उस विधार्थी को सश्क्त करने के लिए दो साल की छुट्टी भी प्रदान करेगी जिससे की वह अपना समय उस उपकरण को बनाने में लगाए ।


Download Android App
Download iOS App



