केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में पानी के गलत बिल होंगे माफ

Summary :

चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, विपक्ष पर भी साधा निशाना

दिल्ली में जल्द ही विधान सभा के चुनाव होने वाले है चुनाव से पहले दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान कर दिए है। आज चुनाव से पहले केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक औऱ बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दिल्ली कि जनता से कहा कि आप सभी पानी के गलत बिलों को न भरें। जिन लोगों के पानी के बिल गलत आए हुए हैं, उन्हें भरने की कोई जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की जनता के पानी के गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली की जनता को पानी के गलत बिल माफ करने का वादा किया साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। दोनों कांग्रेस और भाजपा पार्टियों को अब औपचारिक रूप से घोषणा कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। ये पार्टी सिर्फ गालियां देकर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी 10 साल में दिल्ली में किए गए काम के आधार पर वोट मांग रही है।

केजरीवाल के कई बड़े ऐलान

चुनाव से पहले केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किये है साथ ही चुनाव जितने के बाद सभी ऐलानों को पूरा करने का वादा भी किया है।

1 अरविंद केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया।

2 केजरीवाल ने ऑटो चालकों को सौगात दी और ऐलान किया कि ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए की धनराशी,  त्यौहारों पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए, लाइफ इंश्योरेंस के लिए 10 लाख रुपए और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के लिए 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया

3 महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 रुपए देने का ऐलान।

4 बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का वादा। इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा।

5 केजरीवाल  ने दिल्ली में पुजारियों औऱ गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार देने का वादा किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।