हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने कैरेमल पॉपकॉर्न पर 18% जीएसटी लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद से मार्केट में कैरेमल पॉपकॉर्न की कीमत बढ़ गई है। लेकिन अब आप इसे अपने घर में ही बना सकते हैं। इसके लिए ये रेसिपी देखें
सामग्री- 2 कप पॉपकॉर्न, 1/4 कप मक्खन, ½ कप कॉर्न सिरप, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट, 1.5 कप ब्राउन शुगर और ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
ओवन को 250 डिग्री फॉरेनहाइट (120 डिग्री सेल्सियस) पर प्री हीट करें
पॉपकॉर्न को बटर पेपर से ढकी हुई बेकिंग ट्रे में रखें
एक सॉस पैन में मक्खन को पिघलाएं
इसमें कॉर्न सिरप, ब्राउन शुगर और नमक डालें। 4-5 मिनट तक पकाएं
पैन को आंच से उतारे और उसमें बेकिंग सोडा और वेनिला मिलाएं
अब पॉपकॉर्न में कैरमेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद ट्रे को ओवन में रखें और 10-12 मिनट तक बेक करें
आपका कैरेमल पॉपकॉर्न तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें



Download Android App
Download iOS App












