Delhi Govt New Bridge Over Yamuna: दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार सिग्नेचर ब्रिज के पास या फिर पुराने लोहा पुल के पास एक नया पुल बना सकते हैं। यह प्रस्ताव ट्रांस-यमुना बोर्ड द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान पेश किया गया था। इसके बनने से शहर के पूर्वी हिस्सों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल यह प्रस्ताव शुरुआती चरण में है और संबंधित विभागों के बीच इसपर चर्चा जारी है।
Delhi-Mumbai Expressway: यमुना क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए नई योजना

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संकेत दिया कि योजना अभी शुरुआती चरण में है और इस पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। इसका उद्देश्य ट्रांस-यमुना क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे उत्तर पूर्व, उत्तर और मध्य दिल्ली के बीच संपर्क को बढ़ावा देगा। आगामी बुनियादी ढांचागत विकास के कारण होने वाली भीड़ के लिए यातायात को सुचारु बनाने के लिए सरकार नए विकल्पों पर काम कर रही है। आने वाले समय में RRTS स्टेशनों और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चालू होने से रिंग रोड पर, खासकर सराय काले खां इलाके में ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है।
Trans-Yamuna Board: नए पुल के निर्माण पर विचार कर रही दिल्ली सरकार

PWD अधिकारी ने बताया कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नए पुल के निर्माण पर विचार कर रही है। इसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है। PWD पुराने वज़ीराबाद से कालिंदी कुंज तक के क्षेत्र का अध्ययन करके ट्रैफिक, वाहनों की आवाजाही और इसमें आने वाली चुनौतियों का आकलन करेगा और जिसके बाद उपयुक्त स्थान की पहचान हो पाएगी। इस पुल को बनाने का मुख्य उद्देश्य ट्रांस-यमुना कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर यातायात जाम की समस्या को कम करना है।
Delhi-Mumbai Expressway: यमुना बाईपास प्रोजेक्ट अटका

कुछ साल पहले, दिल्ली सरकार ने सिग्नेचर ब्रिज के पास से यमुना के मैदान से होते हुए दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (DND) फ्लाईओवर तक 13 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड बाईपास सड़क का प्रस्ताव रखा था। प्रस्तावित मार्ग आउटर रिंग रोड, रिंग रोड, बारापुल्ला फ्लाईओवर, आईटीओ फ्लाईओवर और NH-24 को एक एलिवेटेड लूप के माध्यम से जोड़ने वाला था, जिसका निर्माण 2 चरणों में किया जाना था। हालांकि, कई एजेंसियों से अनुमोदन और पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारण ये परियोजना अटक गई।
वर्तमान में यमुना पर लगभग 25 पुल

पुराने लोहे का पुल, एक डबल-डेकर पुल के रूप में काम करता है, जिसके निचले डेक पर वाहनों की आवाजाही होती है और ऊपरी डेक पर ट्रेनों की आवाजाही है। वर्तमान समय में यमुना पर लगभग 25 पुल हैं, जिनमें सड़क और रेल दोनों शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: नियम को मानो या भारत छोड़ो, मेटा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, Privacy के साथ नहीं होगा खिलवाड़


Download Android App
Download iOS App




