अगर आप भी रोटी पर मजे से घी लगाकर खाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दिल्ली और हरियाणा में नकली मिलावटी घी बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 6,500 लीटर से अधिक मिलावटी घी और संबंधित कच्चे माल जब्त किए हैं।
दिल्ली और हरियाणा के देसी घी उत्पादन इकाइयों पर छापा
FSSAI के निरीक्षको ने दिल्ली के द्वारका और हरियाणा के सोनीपत में स्थित दो देसी घी उत्पादन इकाइयों पर छापा मारकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। दोनों स्थानों से क्रमशः 2,500 और 4,000 लीटर से अधिक नकली घी बरामद किया गया। घी का पूरा स्टॉक बाजार में बेचने के लिए तैयार था, जिसे अधिकारियों ने समय रहते पकड़ लिया।
FSSAI action on fake ghee factory: 1,500 लीटर तैयार नकली घी बरामद
खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर नकली घी बनाने और बेचने वाले एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क (गैंग) का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई के तहत दिल्ली के द्वारका के धुलसिरास गांव में चल रही एक सीक्रेट फैक्ट्री पर छापा मारा गया। इस छापेमारी में अधिकारियों को बड़े पैमाने पर मिलावट का पता चला। मौके से लगभग 1,020 लीटर ऐसा तेल जब्त किया गया जिससे नकली घी बनाया जा रहा था, साथ ही 1,500 लीटर तैयार नकली घी भी बरामद कर उसे सील कर दिया गया।
FSSAI Raid: कैसे हुआ नकली घी के नेटवर्क का भंडाफोड़?
बड़े पैमाने पर अवैध घी उत्पादन की जांच तब शुरू हुई जब FSSAI ने प्रीमियम गाय के घी और सामान्य घी को बढ़ावा देने वाले डिजिटल और प्रिंट विज्ञापनों की पहचान की। हालांकि, कंपनी के विज्ञापनों में अनिवार्य FSSAI लाइसेस विवरण और लेबलिंग जानकारी का अभाव था, जिससे अधिकारियो को संदेह हुआ और उन्होंने जांच शुरू की।
सीएफएसओ ने एक छलावा अभियान शुरू किया, जिसमे उन्होंने उपभोक्ता बनकर विज्ञापित मोबाइल नंबर के माध्यम से विक्रेता से संपर्क किया और उत्पादों के नमूने प्राप्त किए।

मंगवाए गए घी के सैंपलों को पूरी सुरक्षा के साथ जांच के लिए एक बड़ी सरकारी लेबोरेटरी (लैब) में भेजा गया। लैब की जांच में यह साफ हो गया कि वह असली घी नहीं था, बल्कि उसमें वनस्पति तेल (डालडा/रिफाइंड) और कई अन्य खराब चीजें मिलाई गई थीं।
इस रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) की खुफिया टीमों ने नकली घी बनाने, उसे छिपाकर रखने और बेचने वाले पूरे गैंग का पता लगा लिया। इसके बाद बुधवार को दिल्ली और हरियाणा में कई जगहों पर एक साथ छापे मारे गए, जिसमें 6,500 लीटर से ज्यादा नकली घी और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया।


Download Android App
Download iOS App



