Best Train Journeys in India: इस बारिश के मौसम में India के इन 4 Beautiful Train Routes पर करें सफर, नज़ारे देख ठहर जाएंगी आंखें

Summary :

अगर आप इस मानसून ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बारिश के मौसम ट्रेन से सफर कर सकते हैं। इस मौसम में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत और हरा-भरा लगता है, इसलिए अगर आप भी ट्रिप पर जा रहे हैं, तो ट्रेन से जाएं। भारत की यात्रा करना सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है। जब आप ट्रेन में बैठते हैं, तो खिड़की से बदलते हुए नज़ारे, पहाड़ों के घुमावदार रास्ते, समुद्र के ऊपर से गुजरते पुल और चाय की चुस्कियां…

अगर आप इस मानसून ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बारिश के मौसम ट्रेन से सफर कर सकते हैं। इस मौसम में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत और हरा-भरा लगता है, इसलिए अगर आप भी ट्रिप पर जा रहे हैं, तो ट्रेन से जाएं। भारत की यात्रा करना सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है।

जब आप ट्रेन में बैठते हैं, तो खिड़की से बदलते हुए नज़ारे, पहाड़ों के घुमावदार रास्ते, समुद्र के ऊपर से गुजरते पुल और चाय की चुस्कियां इस सफर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाती हैं, तो चलिए जानते हैं, भारत के इन ट्रेन रास्तों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Best Train Journeys in India: भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेन ट्रिप्स

1. कालका-शिमला रेलवे

scenic railway routes
scenic railway routes (Source: social media)

हिमाचल प्रदेश में स्थित ये रेल यात्रा एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। ये छोटी ट्रेन पहाड़ों, चीड़ के जंगलों और घुमावदार मोड़ों से होकर जाती है। 1903 में बना ये रेल मार्ग 800 से ज्यादा पुलों और कई सुरंगों को पार करता है। यहां का सफर आपको पुरानी यादों और नेचर की शांति के बीच से लेकर जाता है।

2. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

travel experiences
travel experiences (Source: social media)

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन भारत की सबसे फेमस ट्रेन यात्राओं में से एक मानी जाती है। न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक का ये सफर चाय के बागानों, छोटे पर्वतीय गांवों और बादलों से होकर गुजरता है। इस यात्रा के समय बटसिया लूप का नजारा और कंचनजंगा पर्वत की झलक हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

3. मंडपम से रामेश्वरम

 Indian tourism
Indian tourism (Source: social media)

अगर आप समुद्र के ऊपर से ट्रेन का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो मंडपम से रामेश्वरम का सफर आपके लिए बेस्ट है। ये ट्रेन भारत के दूसरे सबसे लंबे पुल से गुजरती है। इस पुल पर सफर करते समय ऐसा लगता है, जैसे ट्रेन समुद्र के ऊपर से तैर रही हो। इस ट्रेन में बैठकर आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप जन्नत देख रहे हों।

4. नीलगिरी माउंटेन रेलवे

Best Train Journeys in India
Best Train Journeys in India (Source: social media)

तमिलनाडु में मेट्टुपलयम से ऊटी के बीच चलने वाली ये ट्रेन अपनी धीमी गति और सुंदर नजारों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। ये ट्रेन धीरे-धीरे पहाड़ों पर चढ़ती है, जिससे यात्रियों को नीलगिरी के जंगलों और गहरी घाटियों को देखने का मौका मिलता है। ये रास्ता अपनी ऐतिहासिक स्टीम इंजन यात्रा के लिए जाना जाता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।