राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई है। ऐसे परिवारों को जिनके किसी परिजनों की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हुई है, उनके लिए वित्तीय मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई है।
एक वकील द्वारा दायर याचिका में सुझाव दिया गया है कि उन परिवारों को राहत मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि या पीएम केयर्स फंड से मुआवजा दिया जाना चाहिए जिनके पास आय का कोई जरिया नहीं है क्योंकि अनेक परिवारों ने कोविड-19 से अपना कमाने वाला इकलौता सदस्य खो दिया।
केजरीवाल ने लगाया केंद्र पर आरोप- भारत कहां है? टीकों के लिए राज्यों के बीच लड़ाई देश की छवि करता है खराब
वकील पूरव मिधा ने अपनी याचिका में कहा कि चूंकि कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या चिंताजनक स्तर तक बढ़ रही है तो सरकार को ऐसे परिवारों की मदद के लिए एक मुआवजा योजना बनानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगर महामारी के दौरान ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के कारण लोग मर रहे हैं तो सरकारों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए क्योंकि जन स्वास्थ्य व्यवस्था महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने में नाकाम रही।


Download Android App
Download iOS App



