आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिल्ली (Delhi) विधानसभा में जमकर हंगामा किया। पानी के बढ़े बिलों को लेकर आप विधायक हंगामा कर रहे हैं। बता दें विधायक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- LG के खिलाफ AAP विधायकों का विधानसभा में जोरदार हंगामा
- सदन की कार्यवाही स्थगित
- भाजपा का जलाया पुतला
विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए बैठक को स्थगित दी
आपको बता दें विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक बार फिर उपराज्यपाल और भाजपा के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए बैठक को स्थगित कर दिया है।
विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी की
बता दें सदन से निकलकर आम आदमी पार्टी के विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड के गलत बिल सही करने की योजना रोके जाने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आप विधायकों ने भाजपा का पुतला जलाया।


Download Android App
Download iOS App





