नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। दिल्ली में इसके लिए पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें कांग्रेस द्वारा रखे गए प्रस्ताव में से एक पर नेकां के वरिष्ठ नेतृत्व में सहमति नहीं बनी है। जल्द ही दूसरे की बैठक की जाएगी। जिसमें फिर चर्चा की जाएगी।
- उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
- कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर हो रही चर्चा- उमर अब्दुल्ला
- जल्द ही दूसरे की बैठक की जाएगी
हम वापस जाएंगे, दूसरे दौर की चर्चा करेंगे- अब्दुल्ला
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में चर्चा का एक दौर हो चुका है। इसमें कांग्रेस द्वारा रखे गए कुछ प्रस्ताव थे, जिन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के भीतर चर्चा की जानी आवश्यक थी। उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों में से एक को नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेतृत्व से स्वीकृति नहीं मिली है। हम वापस जाएंगे और दूसरे दौर की चर्चा करेंगे और फिर फैसला लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




