ट्रेन में चढ़े किन्नरों ने मचाया हंगामा, पैसे न मिलने पर 2 यात्रियों को पीटा

Summary :

Kinner Patna Intercity Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ किन्नर ट्रैन में घुसकर (Kinner Patna Intercity Video) यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए दिख रही हैं। हालांकि जब इस मामले पर रेलवे से शिकायत की गई तो उनका जवाब सुन आप भी दंग रह जाएंगे। Kindly look into the matter. @drmsee1 — DRM/DNR(Danapur) (@drmdnr) February 25, 2024 Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @drmdnr नाम के अकाउंट ने शेयर किया किन्नरों ने की जबरन वसूली कटिहार-पटना इंटरसिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर शिकायत की गई…

Kinner Patna Intercity Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ किन्नर ट्रैन में घुसकर (Kinner Patna Intercity Video) यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए दिख रही हैं। हालांकि जब इस मामले पर रेलवे से शिकायत की गई तो उनका जवाब सुन आप भी दंग रह जाएंगे।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @drmdnr नाम के अकाउंट ने शेयर किया

किन्नरों ने की जबरन वसूली

कटिहार-पटना इंटरसिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर शिकायत की गई कि ट्रेन में कुछ किन्नर चढ़ गए हैं और यात्रियों (Kinner Patna Intercity Video) से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। जो यात्री पैसे नहीं दे रहा है उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 24 फरवरी की रात को यह वीडियो शेयर किया गया।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @drmdnr नाम के अकाउंट ने शेयर किया

एक दूसरे पर थोपते रहे मामला

25 फरवरी कि सुबह DRM/DNR ने इस मामले को संज्ञान में लिया और सोनपुर डिवीजन से इस मामले को देखने के लिए कहा। सोनपुर डिवीजन की तरफ से पहले तो मामले को RPF के पास भेजा गया और फिर बाद में कहा गया कि इस ट्रेन का संचालन DNR डिवीजन टीटीई द्वारा किया जाता है। इसलिए आप इस मामले (Kinner Patna Intercity Video) का संज्ञान लें। यह जवाब 25 फरवरी की रात को आया। लगभग 22 घंटे बाद तक रेलवे के अधिकारी सोशल मीडिया पर मामले को एक दूसरे के ऊपर थोपते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @aazadrajeev नाम के अकाउंट ने शेयर किया

लोगों के आए तमाम कमेंट्स

एक ने लिखा कि ट्रेन में यात्रा करने वालों को टिकट से ज्यादा पैसा किन्नरों को देना पड़ता है, नहीं देने पर बेइज्जती और मार पीट सहनी पड़ती है। एक ने लिखा कि ये रेलवे के लोग एक दूसरे के ऊपर मामला थोपते रहे। इतनी देर में ट्रेन अपने लास्ट स्टॉप पर पहुंच चुकी होगी और किन्नर अपने घर चले गए होंगे। एक अन्य ने लिखा कि कार्रवाई की जगह (Kinner Patna Intercity Video) किस तरह मामले को इधर से उधर भेजा जाता है, रेलवे इसका जीता जागता नमूना है। एक ने लिखा कि ये गंभीर मामला है, इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team