प्रदूषण संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए CM केजरीवाल ने शुरू किया ‘ग्रीन दिल्ली’ ऐप

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की जिसके इस्तेमाल से लोग प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी सरकार को दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सरकार सभी को इस अभियान में शामिल करना चाहती है। 
उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के बिना कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सकता। केजरीवाल ने कहा कि लोग कूड़ा जलाने, औद्योगिक प्रदूषण, धूल इत्यादि जैसी प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की तस्वीर खींचकर या उसका वीडियो बनाकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐप उस स्थान का पता लगाकर संबंधित विभाग को इसकी सूचना देगा ताकि समय रहते निवारण किया जा सके। 
केजरीवाल ने कहा, “हमने हर प्रकार की शिकायत के लिए सख्त समयसीमा तय की है। शिकायत का निपटारा करने के बाद संबंधित विभागों को भी तस्वीर अपलोड करनी होगी।” ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

Desk Team