Delhi : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू रविवार को कमला नगर स्थित गीता भवन पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से आयोजित 21वीं जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया।
उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। एलजी संधू ने कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता है।
देश के हर हिस्से की परंपराओं और संस्कृति को यहां समान सम्मान मिलता है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
उपराज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ से सभी लोगों के लिए शांति, सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष के साथ किया।
यह भी पढ़ें : Delhi News : राजीव नगर में हादसा, निर्माणाधीन इमारत की बिल्डिंग मटेरियल लिफ्ट गिरने से महिला की मौत



Download Android App
Download iOS App




