Stock Market Today 20 July 2026: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 500 अंक टूटा, Nifty में गिरावट

Summary :

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में फाइनेंस शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 500  अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,690 और निफ्टी 110 अंक की गिरावट के साथ 24,221 पर था। शेयर बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखने को मिली है और शुरुआती कारोबार में बाजार में फाइनेंस शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

निफ्टी मिडकैप में गिरावट

निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विस सबसे ज्यादा गिरावट वाले सूचकांक थे। निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी इंडिया डिफेंस लाल निशान में थे।  निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट 62,424 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 19,287 पर था।

Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, रिलयांस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, ट्रेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एमएंडएम, एचयूएल, टीसीएल, एमएंडएम, बीईएल और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों मे उतार चढ़ाव

वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। शंघाई, हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।