प्यार में तकरार थोड़ी बहुत होती है लेकिन ये कैसा प्यार जो जान लेने को तैयार हो जाए। देश में कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग में हुए झगड़ो के परिणाम हत्या के रूप में आ रहे है। कोई किसी तरह से हमलावर है तो कोई पूरी साजिश की तहत अपने साथी को मौत के घाट उतार दे। दिल्ली में एक बार फिर प्रेमी जोड़े के चाकू से हमले हुआ लेकिन इस बार महिला ने चाकू से अपने प्रेमी पर वार किया।
दूसरी महिला से बात करने के शक में चाकू मारा
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को किसी दूसरी महिला से बात करने के शक में चाकू मार दिया।पीड़ित की पहचान सैमुअल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान बेबी नाम की महिला के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार तड़के किशनगढ़ में हुई।
फोन पर किसी ओर से बार करने का शक
दिल्ली पुलिस ने कहा, “शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे सैमुअल फोन पर कुछ कर रहा था और उसकी प्रेमिका को शक हुआ कि वह फोन पर किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है। इसके बाद उनमें बहस हुई और लड़की ने सैमुअल को चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की जांच चल रही है ।


Download Android App
Download iOS App



