Delhi Mayor Election: VK सक्सेना ने दी,16 फरवरी को होगा मेयर चुनाव, पहले 3 बार कोशिश रही नाकाम

Summary :

दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए एक बार फिर तारीक तय कर दी गई है।बता दें दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए एमसीडी हाउस बुलाने की तारीख 16 फरवरी को मंजूरी दी है।

दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए एक बार फिर तारीक तय कर दी गई है।  बता दें  दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए एमसीडी हाउस बुलाने की तारीख 16 फरवरी को मंजूरी दी है। पिछले तीन बार से मेयर का चुनाव टल रहा है।  मेयर चुनाव कराने के लिए जब भी सदन की बैठक बुलाई जाती, तभी सदन में पार्षद हंगामा करते और कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता।
16 फरवरी को चौथी बार होगा मेयर चुनाव 
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एमसीडी के सदन की 13 या 14 फरवरी को बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन 13 फरवरी को इसी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, जिसको देखकर दिल्ली सरकार और एमसीडी 16 फरवरी को चौथी बार मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चुनाव कराने पर सहमत हुए और इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास भेज दिया था।अब इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। 
पहले तीन बार कोशिश रही नाकाम 
 दरसअल, आम आदमी पार्टी ने प्रक्रिया को रोकने के लिए बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इससे पहले छह जनवरी को और फिर 24 जनवरी को सदन की बैठक को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया गया था। आप पार्टी ने अदालत की निगरानी में चुनाव कराने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

Desk Team