भारत की राजनीति में एक बार फिर बड़े वदलाव देखने को मिल रहे है। एक साथ 13 राज्यों के राजयपाल को बदल दिया गया है। ऐसे ही आपको बता दें अब महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का भी इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इतना ही नहीं अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।
.jpg)
महाराष्ट्र के राज्यपाल के इस्तीफे से राजनीति में हलचल
साथ ही साथ सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के नए गवर्नर पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। बता दें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसी के साथ उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। आगे बता दें गुलाब चंद कटारिया को असम और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। देखा जाये तो अचानक 13 राज्यों के राज्यपालों में फेरबदल एक बार फिर भारत की राजनीति के माहौल को गर्म कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



