राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर, संजय राउत का बड़ा बयान

Summary :

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दे दिया है और द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर भी कर लिया है

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दे दिया है और द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर भी कर लिया है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल का पद ब  झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को दिया गया है।
भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया- संजय राउत
maharashtra If the Governor Bhagat Singh Koshyari not sacked we will show  the Chappal Maro movement threatens Sanjay Raut - India TV Hindi
भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफा मंजूरी करने के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि कोश्यारी ने राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम किया है। हम उम्मीद करते हैं नए राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करें। इसके अलावा संजय राउत ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, करीब एक साल से कोश्यारी को हटाए जाने की मांग हो रही थी। उन्होंने  शिवाजी महाराज का अपमान किया है। राज्य की जनता, राज्य के राजनीतिक दल, छत्रपति शिवाजी महाराज के संगठनों ने मोर्चा संभाला और पहली बार राज्यपाल के विरोध में सड़कों पर उतरे। 
संजय राउत ने भगत सिंह कोश्यारी के उपर लगाए गंभीर आरोप 
संजय राउत ने साधा भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना, कहा- राज्यपाल लांघ रहे  मर्यादा - sanjay raut targeted bhagat singh koshyari said governor is  crossing his limits pragnt
संजय राउत बोले कि भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश की। साथ ही कैबिनेट की कई सिफारिशों को खारिज किया। उन्होंने केवल बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। संजय राउत बोले, अब राज्य को नया राज्यपाल मिल गया है। हम नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो संविधान के अनुसार काम करेंगे। राजभवन को बीजेपी कार्यालय नहीं बनाएंगे। 

Desk Team