दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव का ऐलान, नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

Summary :

Delhi Medical Council Elections 2026: दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर्स में से आठ सदस्यों के चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत पात्र चिकित्सक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। काउंसिल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर उम्मीदवार को नामांकन फॉर्म के साथ 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी, जो नई दिल्ली में देय होगी। मंगलवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) के चीफ पैट्रन और ईएसआई बसई दारापुर अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहन कृष्णन ने युवा सदस्य के लिए नामांकन…

Delhi Medical Council Elections 2026: दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर्स में से आठ सदस्यों के चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत पात्र चिकित्सक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। काउंसिल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर उम्मीदवार को नामांकन फॉर्म के साथ 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी, जो नई दिल्ली में देय होगी। मंगलवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फेमा) के चीफ पैट्रन और ईएसआई बसई दारापुर अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहन कृष्णन ने युवा सदस्य के लिए नामांकन किया।

डॉ. रोहन युवा डॉक्टरों के बीच लोकप्रिय हैं और उनकी समस्याओं को जोर-शोर से उठाते रहे हैं। फेमा के पैट्रन डॉ. मनीष जांगड़ा ने उम्मीद जताया कि डॉ. रोहन के रूप में डॉक्टरों को युवा प्रतिनिधित्व मिलेगा जिससे उनकी समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाएगा। बता दें कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। उम्मीदवार 8 मई 2026 शाम 4 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान और मतगणना दोनों डीएमसी के आधिकारिक कार्यालय आईटी पार्क, शास्त्री पार्क स्थित काउंसिल कार्यालय में ही संपन्न होंगे। मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे शुरू होगी।

Also Read: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।